धरती की ओर तेज रफ्तार से आ रही आफत, स्पीड जानकर उड़ जाएंगे होश, पृथ्वी से टक्क्टर होने पर...

By रितिका कमठान | May 28, 2025

भारतीय समय के मुताबिक धरती के पास से सुबह 8.40 बजे एक क्षुद्रग्रह 28 मई 2025 को गुजरने वाला है। इस क्षुद्रग्रह की खासियत रही की ये 250 फीट यानी 76 मीटर चौड़ा रहा। आमतौर पर इतना बड़ा आकार अंतरिक्ष में होना काफी आम होता है।

 

बता दें कि ये क्षुद्रग्रह लगभग 40,800 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रा करने में सक्षम है। ये ऐसी गति होती है कि अगर ये क्षुद्रग्रह पृथ्वी की परिक्रमा कर ले तो ये एक घंटे से भी कम समय में अपना सफर पूरा कर सकता है। हालांकि वर्ष 2025 में आए इस क्षुद्रग्रह को खतरनाक क्षुद्रग्रह की श्रेणी में नहीं माना गया है। इस क्षुद्रग्रह का डायमीटर 460 फीट से कम का है, जिससे ये बहुत बड़े आकार का नहीं माना गया। हालांकि अगर ये किसी भी सूरत में पृथ्वी से टकरा जाता तो स्थिति बेहद विशानकारी हो सकती थी।

इस क्षुद्रग्रह के पृथ्वी से टकराने पर विनाश भयानक होता। ये क्षुद्रग्रह अविश्वसनीय गति से चल रहा था। इससे इम्पैक्ट एनर्जी कुछ ऐसी होती कि कुछ परमाणु बम एक साथ विस्फोट हुए है। ये काफी कुछ नष्ट करने में सक्षम होता। अगर ये क्षुद्रग्रह पृथ्वी से टकराता तो कई बड़े विस्फोट को अंजाम देता और ये जानमाल को नुकसान भी पहुंचाता। 

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार