Bangladesh में हिंदुओं को बमों से मारने जा रहा था कट्टरपंथी, खुद ही उड़ गया!

By अभिनय आकाश | Dec 29, 2025

जो दूसरों के लिए गड्ढे खोदता है उसमें एक दिन वो खुद भी गिरता है और जिस नफरती आग से दूसरों को जलाने की कोशिश होती है उसमें खुद भी एक दिन वही जलकर मारे जाते हैं। ऐसा कुछ पाकिस्तान की तरह बांग्लादेश में भी हो रहा है। मजहब की बुनियाद पर बने पाकिस्तान में किस तरह से हिंदुओं पर जुल्मो सितम ढाए गए। उनका जबरन धर्मांतरण कराया गया। उनकी महिलाओं के साथ रेप किए गए जिसके चलते हिंदुओं को वहां से पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा। लेकिन आज पाकिस्तान अपने इसी बुरे कर्म का फल भोग रहा है। जिस जिहादियों को उसने तैयार किया आज वही बम विस्फोट के जरिए पाकिस्तान को दहला रहे हैं। आए दिन ऐसी खबरें भी सामने आती रहती हैं कि जिन बमों को दूसरों को उड़ाने के लिए जिहादी बना रहे थे वहां अचानक ऐसा धमाका हुआ कि वो खुद ही मारे गए। 

इसे भी पढ़ें: युद्ध, संघर्ष, सत्ता परिवर्तन, तख्तापलट और अस्थिरता से साल भर जूझती रही दुनिया

अब इस धमाके को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। खुलासा हुआ है कि इस मदरसे में बम बनाने की फैक्ट्री चल रही थी और इन बमों का इस्तेमाल हिंदुओं के इलाके में धमाके करने के लिए किया जाना था। मदरसे का डायरेक्टर शेख अल अमीन, उसकी पत्नी आसिया बेगम और उसके दो छोटे बेटे और पड़ोस में रहने वाला हुमायूं कबीर समेत पांच लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। धमाका इतना तेज था कि कमरे की दीवारें उड़ गई। गनीमत यह रही कि जिस वक्त मदरसे में ब्लास्ट हुआ उस समय वहां छात्र मौजूद नहीं थे। नहीं तो भयानक मंजर देखने को मिल सकता था।

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

मदरसे को ढाल के तौर पर इस्तेमाल करके बड़ी साजिश रची जा रही थी। वो भी ऐसे वक्त में जब बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। लेकिन कहते हैं कि जैसा वो वैसा ही एक दिन काटना भी पड़ेगा। 

प्रमुख खबरें

Election Commission ने 17 राज्यों में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का दिया निर्देश, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

BJP का Rahul Gandhi पर हमला, सत्ता के लिए देश में तख्तापलट की साजिश का लगाया आरोप

लखनऊ में PM Narendra Modi को समर्पित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ शुरू, निर्माण के लिए मिला 11 लाख का दान

Nedumbassery Car Crash: केरल में कार हादसे की जांच सही दिशा में, CM Satheesan ने विपक्ष के आरोप नकारे