चीन की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, हादसे में 4 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2019

बीजिंग। चीन के फुजियान प्रांत में रविवार को एक फैक्ट्री में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। नानान शहर प्रशासन के सूचना कार्यालय के अनुसार स्थानीय अग्निशमन विभाग को रात 2.30 बजे फैक्ट्री में आग की सूचना देना वाला एक फोन कॉल आया। 

कार्यालय के अनुसार सूचना मिलने के तत्काल बाद संबंधित विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को बचाया तथा आग को बुझाने का काम किया। आग को सुबह चार बजे पूरी तरह से बुझाया जा सका। 

इसे भी पढ़ें: भारत-पाक संबंधों को लेकर अब चीन ने दिया यह बड़ा बयान

इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल से जाया गया। समाचार समिति शिन्हुआ के अनुसार यह फैक्ट्री सात मंजिला इमारत के पांचवें तल पर स्थित थी। 

प्रमुख खबरें

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna

Priyanka Gandhi ने Wayanad में विकास योजनाओं और सांसद निधि के काम की समीक्षा की

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant