कैलिफोर्निया की मस्जिद में आग, न्यूजीलैंड जैसा आतंकी हमला होने का शक का

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2019

एस्कोंदिदो। अमेरिका में दक्षिणी कैलिफोर्निया की एक मस्जिद में कथित आगजनी की घटना हुई और घटनास्थल से न्यूजीलैंड में हुए आतंकी हमले का उल्लेख करने वाला एक पत्र मिला है। पुलिस ने रविवार को बताया कि घटना में कोई भी जख्मी नहीं हुआ है और इस्लामिक सेंटर ऑफ एस्कोंदिदो के सदस्यों ने दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही आग को बुझा दिया था। मस्जिद में मामूली आग लगी थी। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच आगज़नी और घृणा अपराध की आशंका के तौर पर की जा रही है।

पुलिस लेफ्टिनेंट क्रिस लिक ने बताया कि पार्किंग स्थल से एक पत्र मिला है जिसमें इस महीने न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों पर हुए हमले का जिक्र है। इस हमले में 50 लोगों की मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: न्यायाधीश ने ट्रंप के परिवार नियोजन संबंधी कानून को 13 राज्यों में लागू होने से रोका

उन्होंने इस बात की ज्यादा जानकारी नहीं दी कि पत्र में क्या लिखा है। जांचकर्ताओं ने संदिग्ध के बारे भी जानकारी साझा नहीं की। पुलिस ने केएनएसडी टीवी को बताया कि घटना के समय मस्जिद में सात लोग मौजूद थे। उन्होंने दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले अग्निशामक से आग को बुझा दिया। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा