घरेलू उड़ान शुरू होने पर दिल्ली से अकेले यात्रा कर बेंगलुरु पहुंचा पांच साल का बच्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2020

बेंगलुरु। पांच साल के विहान शर्मा को सोमवार की उड़ान हमेशा याद रहेगी जिसमें सवार होकर वह अकेले दिल्ली से बेंगलुरू पहुंचा। करीब तीन महीने बाद यहां पहुंचे विहान का उसकी मां हवाई अड्डे पर बेसब्री से इंतजार कर रही थीं। विहान की मां ने संवाददाताओं को बताया कि वह तीन महीने के बाद बेंगलुरू लौटा है। वह दिल्ली में अपने दादा-दादी के पास था।

शहर के कैंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (केआईए) का संचालन करने वाले बेंगलुरू अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (बायल) ने ट्वीट किया, ‘‘घर वापसी पर स्वागत, विहान। बेंगलुरू हवाई अड्डा अपने सभी यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार काम कर रहा है।’’ बायल ने बताया कि सोमवार को घरेलू यात्री विमान सेवाएं बहाल होने के साथ यहां से 43 विमानों ने उड़ान भरी और 31 विमान यहां उतरे। उसने बताया कि 74 उड़ानें रद्द हो गयीं।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार प्रज्वल की दुष्कर्म पीड़िताओं को वित्तीय सहायता देगी

प्रधानमंत्री मोदी भगवान राम के नाम पर वोट मांगेंगे, लेकिन विकास और महंगाई पर नहीं बोलेंगे : Sanjay Raut

Amitabh Bachchan ने तमिल फिल्म ‘Vettaiyan की शूटिंग पूरी की

Electoral Bond योजना दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला:कांग्रेस नेता गहलोत का दावा