उत्तर प्रदेश के चंदौली में सड़क हादसे में चार वर्षीय बच्चे की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2025

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना प्रभारी अर्जुन सिंह के अनुसार मृतक की पहचान भूसी कृत पूर्वा गांव निवासी संजय कुमार के बेटे शिवम के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि हादसा सुबह करीब छह बजे उस समय हुआ, जब शिवम घर से निकलकर सड़क पार कर रहा था तभी एक निजी स्कूल की बस ने उसे टक्कर मार दी जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना के बाद स्कूल बस को जब्त कर लिया है और बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी