Gurugram के रेस्तरां में जन्मदिन की पार्टी में बवाल, दोस्त को मारी गोली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2024

 गुरुग्राम के एक रेस्तरां में जन्मदिन की पार्टी मनाने आए दोस्तों के एक समूह के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के हाथ में गोली मार दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जयपुर के रहने वाले रेस्तरां कर्मचारी हर्षद राज कुमावत द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, घटना सोमवार रात करीब नौ बजे रेस्तरां के अंदर हुई। पुलिस के अनुसार, कुमावत ने अपनी शिकायत में बताया, रवि अपने दोस्तों सोनू, योगेन्द्र, नवीन और आठ से 10 अन्य युवकों के साथ सोमवार रात जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए रेस्तरां में आया था। वे सभी पहले से ही नशे में थे। वे खाना खाने लगे और कुछ देर बाद उनका आपस में झगड़ा हो गया।

शिकायत के मुताबिक, झगड़े के दौरान समूह में से कुणाल नाम के युवक ने पिस्तौल निकाली और संदीप पर गोली चला दी। गोली संदीप के हाथ में लगी, जिसे अस्पताल ले जाया गया। शिकायत के बाद मानेसर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

प्रमुख खबरें

IND vs SL Test: Galle में भारत की Sri Lanka पर बड़ी जीत, Manav Suthar ने 6 विकेट से ढाया कहर

Omar Abdullah नहीं उठाएंगे आंतरिक मुद्दे, US Ambassador सर्जियो गोर के सामने केवल स्थिति पर करेंगे बात

SEBI प्रमुख तुहिन कांत पांडेय ने मुंबई में CAS में हेरफेर करने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

साथ में फोटो खिंचवाने के लिए 80 लाख से ज्यादा वसूलते हैं Trump, अमेरिकी राष्ट्रपति के दरबार तक पहुंच की कीमत का भी खुलासा