इजरायल की राजधानी यरुशलम में भीषण आतंकी हमला, हमलावर ने बस स्टॉप पर बरसाई गोलियां

By अभिनय आकाश | Sep 09, 2025

इजराइल ने यरूशलम गोलीबारी की निंदा करते हुए इसे अपनी राजधानी पर एक भयानक आतंकवादी हमला बताया। इजराइली सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि ऐसी घटनाएं उनके देश में पहले हुए अत्याचारों की याद दिलाती हैं। इजराइली पुलिस, आपातकालीन बचाव सेवाओं और स्थानीय अस्पतालों के अनुसार, फिलीस्तीनी हमलावरों ने सोमवार को उत्तरी यरूशलम के एक व्यस्त चौराहे पर एक बस स्टॉप पर गोलीबारी की, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें: यरूशलम में गोलीबारी में पांच की मौत, 15 घायल, दो हमलावर ढेर

गाजा में हालात बेहद खराब

गाजा के दक्षिणी हिस्से अल-मवासी में हजारों विस्थापित फिलिस्तीनी परिवार बेहद खराब हालात में रह रहे हैं। यहां न तो पर्याप्त टेंट हैं, न पीने का पानी और न ही स्वास्थ्य सुविधाएं। लोग टूटी-फूटी इमारतों में शरण ले रहे हैं। गर्मी के कारण दिन में टेंट में रहना मुश्किल हो जाता है। 

प्रमुख खबरें

कांग्रेस ने फिर अपनाई बांटो और राज करो की नीति

KL Rahul के तूफानी शतक और Rohit Sharma की पारी से भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 352 रन का लक्ष्य

गिरा दूंगा एटम बम! पुतिन ने दी ऐसी धमकी, कांप गए अमेरिका के सारे यार

Patna की फ्रेंड्स कॉलोनी में कार से बुजुर्ग का शव बरामद, गोली लगने से हुई मौत