By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2022
श्रीनगर।श्रीनगर के डल झील में शुक्रवार को एक व्यक्ति के हाऊसबोट में आग लग जाने से उसकी बेटी जलकर मर गयी।अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने इस लड़की की पहचान नाहिदा बशीर के रूप में की है जो 11 साल की थी।
अधिकारियों ने बताया कि आज तड़के बशीर अहमद का हाऊसबोट जलकर राख हो गया तथा आग की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के कर्मियों ने नाहिदा का शव बरामद किया।