छिंदवाड़ा में मिला शराब का बड़ा अड्डा, गंदे पानी से बन रही थी शराब

By दिनेश शुक्ल | Jan 13, 2021

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी के चौरई अमले ने एक बड़े शराब के अड्डे को नष्ट किया। यह कार्यवाही बिछुआ थानांतर्गत ग्राम चोरबतरी में की गई। इस दौरान एक महिला को शराब बेचते पकड़ा गया जिसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वही चोरबतरी के पास स्थित एक गड्डे में बड़ा शराब का अड्डा मिला। जहां 25 बोरियों में रखा महुआ तथा लगभग एक हजार किलो लाहन बरामद हुआ। नाले के ही किनारे शराब की भट्टी भी मिली, जहां शराब तस्कर गंदे पानी से ही शराब बनाया करते थे। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर