मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चा के अध्यक्षों की घोषणा

 Madhya Pradesh BJP state
दिनेश शुक्ल । Jan 13 2021 9:46PM

रजनीश अग्रवाल और राहुल कोठारी वर्तमान में प्रदेश प्रवक्ता भी है। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश अध्यक्ष की घोषित नई टीम में युवाओं की भरमार है। इससे पहले जिला अध्यक्षों की नियक्ति में भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने जायदातर युवाओं को ही मौका दिया था।

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को बहुप्रत्याशित पदाधिकारियों और प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा कर दी। विष्णुदत्त शर्मा के फरवरी 2020 में अध्यक्ष बनने के बाद से प्रदेश पदाधिकारियों और प्रदेश के विभिन्न मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा होनी थी। लेकिन कोरोना संक्रमण और प्रदेश में हुए सत्ता परिवर्तन की वजह से यह अटकी हुई थी।

 

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर निर्माण के लिए दान देने की अपील करने कांग्रेस मैदान में उतरी

विष्णुदत्त शर्मा ने अपनी टीम में क्षेत्रिय संतुलन साधते हुए 12 उपाध्यक्ष, 12 प्रदेश मंत्री सहित कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष, प्रदेश कार्यालय मंत्री और प्रदेश मीडिया प्रभारी की घोषणा की है। वही प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों में महिला मोर्चा अध्यक्ष के रूप में माया नरोलिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह, युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव पवार, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष कल सिंह भाबर और अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष के रूप में रफत वारसी को नियुक्त किया गया है।  

इसे भी पढ़ें: अफीम के बाद अब लहसुन भी बनेगा मंदसौर की पहचान, सरकार करेगी ब्रॉडिंग

वही प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने लोकेन्द्र पराशर पर अपना विश्वास जताया है। लोकेन्द्र पराशर का मीडिया प्रभारी के रूप में यह दूसरा कार्यकाल होगा। जबकि भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा, भिण्ड सासंद श्रीमती संध्या राय, मेहगाँव से पूर्व विधायक मुकेश चौधरी, सतना से योगेश ताम्रकार, जबलपुर से श्रीमती सुमित्रा वाल्मिकी, भोपाल से श्रीमती सीमा सिंह, इंदौर से पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष जीतू जिराती, बड़वानी सांसद गजेन्द्र पटेल, उज्जैन से विधायक बहादुर सिंह सोधिंया, उज्जैन से ही पूर्व सांसद चिंतामणि मालवीय और शाजापुर से पंकज जोशी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में अब तक 41 जिलों में 1500 पक्षियों की मौत, 18 जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि

इसके अलावा प्रदेश मंत्री के रूप में ग्वालियर से मदन कुशवाह, छतरपुर से श्रीमती ललिता यादव, सागर से रजनीश अग्रवाल, सागर से ही लता वानखेड़े तथा प्रभुदयाल कुशवाह, रीवा से राजेश पाण्डेय, शहडोल से विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, जबलपुर से आशीष दुबे, जबलपुर ग्रामीण से विधायक श्रीमती नंदनी मरावी, भोपाल से राहुल कोठारी, झाबुआ से श्रीमती संगीता सोनी और धार से जयदीप पटेल को नियुक्त किया गया है। इनमें से रजनीश अग्रवाल और राहुल कोठारी वर्तमान में प्रदेश प्रवक्ता भी है। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश अध्यक्ष की घोषित नई टीम में युवाओं की भरमार है। इससे पहले जिला अध्यक्षों की नियक्ति में भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने जायदातर युवाओं को ही मौका दिया था।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़