जो बाइडेन क्यों हमेशा करते है ‘बाइडेन फ्रॉम मुम्बई’ का जिक्र? जानिए अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की ये दिलचस्प कहानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन आज भी मुम्बई के अपने दूर के रिश्तेदार ‘बाइडेन’ का जिक्र करते नहीं थकते। अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति अकसर उन्हें ‘बाइडेन फ्रॉम मुम्बई’ कहकर संबोधित करते हैं और उनसे ना मिल पाने का मलाल उन्हें आज भी है। डेलावेयर से 1972 में सीनेटर चुने जाने पर बाइडेन को मुम्बई से उन्हीं के उपनाम वाले एक व्यक्ति ने बधाई देने के लिए पत्र भेजा था। सीनेटर बनने के लिए उन्हें ‘बाइडेन फ्रॉम मुम्बई’ ने शुभकामनाएं दी थीं और बताया था कि उनका एक-दूसरे से रिश्ता है। बाइडेन उस समय 29 साल के थे और उस शख्स से मिलना चाहते थे लेकिन परिवार और राजनीतिक प्रतिबद्धताओं के चलते ऐसा हो ना सका। आज पांच दशक बाद भी वह अपनी इस इच्छा को पूरी करना चाहते हैं और जब भी किसी भारतीय-अमेरिकी या भारतीय नेता से मुलाकात करते हैं तो ‘बाइडेन फ्रॉम मुम्बई’ का जिक्र जरूर करते हैं। अमेरिका के उप राष्ट्रपति बनने के बाद अपनी पहली भारत यात्रा पर 24 जुलाई 2013 को मुम्बई में ‘बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज’ में लोगों को संबोधित करते हुए भी उन्होंने ‘बाइडेन फ्रॉम मुम्बई’ की कहानी लोगों को सुनाई थी।

प्रमुख खबरें

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन

Assam की नगांव Lok Sabha सीट पर उपचुनाव की मतगणना शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा! इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में दो महिला नेता आपस में भिड़ीं, मारे थप्पड़

बजरंग दल के 42 साल पूरे, VHP प्रवक्ता Vinod Bansal बोले- सेवा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध