रूस में ‘गनपाउडर’ की फैक्टरी में हुआ बड़ा विस्फोट, 16 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2021

मॉस्को। रूस में ‘गनपाउडर’ की एक फैक्टरी में विस्फोट होने और आग लगने से 16 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आपात स्थिति संबंधी मंत्रालय ने बताया कि विस्फोट मॉस्को से लगभग 270 किलोमीटर (लगभग 167 मील) दक्षिण-पूर्व में स्थित रियाजान क्षेत्र में स्थित ‘एलास्टिक’ फैक्टरी में हुआ। अधिकारियों ने पहले बताया था कि विस्फोट में सात लोगों की मौत हुई है और नौ लोग लापता हैं, लेकिन कुछ घंटों बाद उन्होंने घोषणा की कि सभी लापता लोगों की मौत हो गई है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली: फ्लैट में दोस्तों को बुलवाकर महिला का करवाता रेप,जबरन शादी कर जिस्म फिरोशी के धंधे में डाला

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंत्रालय ने बताया कि 170 आपात सेवा कर्मी और 50 वाहन मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। उसने बताया कि उत्पादन प्रक्रिया के दौरान अज्ञात विफलता के कारण यह विस्फोट हुआ।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana