Gold Investment करने वालों को बड़ा झटका, MCX पर सोना औंधे मुंह गिरा, मार्केट में चिंता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2026

वायदा कारोबार में सोने की कीमत शुक्रवार को 2,880 रुपये घटकर 1.59 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मजबूत अमेरिकी डॉलर, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के कम होने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जून में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का भाव 2,880 रुपये या 1.78 प्रतिशत टूटकर 1,59,098 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 7,714 लॉट का कारोबार हुआ।

यह गिरावट वैश्विक बाजारों में कमजोरी के अनुरूप रही, जहां न्यूयॉर्क में जून में आपूर्ति वाले अनुबंध के लिए कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 112.75 डॉलर या 2.41 प्रतिशत घटकर 4,572 डॉलर प्रति औंस रह गया।

प्रमुख खबरें

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास