शख्स ने दो महिलाओं से रचाई शादी, अपने-अपने बच्चों के साथ मंडप में बैठीं दुल्हनें

By निधि अविनाश | Jun 11, 2022

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित कोंडागांव (Kondagaon) जिले के उमला गांव में एक अनोखी शादी हुई है जिसकी खूब चर्चा हो रही है। शादी ऐसी जिसे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। इस शादी में दूल्हे ने एक साथ दो महिलाओं के साथ शादी रचाई। दोनों ही महिलाओं की इस शादी में पूरी रजामंदी थी। इस शादी में सबसे खास बात यह है कि दूल्हा दो बच्चों का पिता है और यह  दोनों बच्चें उसकी दोनों प्रेमिकाओं से है। 

उमला गांव निवासी रंजन सिंह है ने पास के ही गांव आड़ेंगा में रहने वाली युवती दुर्गेश्वरी मरकाम से शादी की। कुछ समय बाद महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसी बीच रंजन को आंवरी गांव की निवासी सन्नोबाई गोटा से प्यार हो गया और प्रेमिका ने भी एक बच्चे को जन्म दे दिया। जब मामले की जानकारी गांव के लोगों को मिली तो रंजन सिंह के लिए बाते होने लगी कि वह समाज में गंदगी फैला रहा है। यह देखते हुए रंजन सिंह ने दोनों ही महिलाओं से शादी करने का फैसला कर लिया। आदिवासी समाज के उपाध्यक्ष सोनूराम मंडावी ने बताया कि समाज और परिवार की रजामंदी के बाद शादी कार्ड छपे और दोनों ही महिलाओं का नाम शादी के कार्ड में लिखाया गया। धूमधाम से शादी हुई और  गांव के लगभग 600 से 700 लोग शादी में पहुंचे और वर और दोनों वधु को आर्शीवाद दिया।

इसे भी पढ़ें: पहली पत्नी के रहते कांस्टेबल ने रचाई दूसरी शादी, पत्नी के साथ किया बलात्कार, गई नौकरी

दोनों के साथ जीने मरने की कसमें खाई थी

इस शादी की सबसे खास बात यह थी दोनों दूल्हन अपने बच्चों को लेकर मंडप में बैठी थी और अपने पति के साथ साथ फेरे लिए। दोनों दूल्हनों ने अपने दूल्हे के साथ साथ जीने और मरने की कसमें भी खाई। रंजन ने बताया कि शादी दोनों की रजामंदी के बाद हुई और अब वे खुशी के साथ अपनी जिंदगी बिताएंगे। रंजन ने कहा कि शुरुआत में जरूर इसका विरोध हुआ लेकिन उसने सन्नो और दुर्गेश्वरी से शादी रचाने का वादा किया था।  रंजन ने बताया कि दोनों पत्नी से उसे एक एक बच्चा है और दोनों बच्चे भी इस शादी के साक्ष्य बने।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath बोले राज्यसभा चुनाव से तय हुआ यूपी का नतीजा, 80-20 की लड़ाई फिर शुरू

Kiara Advani और Sidharth Malhotra फिर बनेंगे माता-पिता, सोशल मीडिया पर दी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की

Sujit Kalkal 2028 Olympics के लिए ग्राउंड गेम और डिफेंस पर बढ़ा रहे हैं ध्यान

सऊदी में पाकिस्तानी सेना की एंट्री, भड़के हूतियों ने दहला डाला पूरा देश!