मुंबई में शक का भयानक नतीजा: पूर्व प्रेमी ने प्रेमिका को चाकू मारा, फिर खुदकुशी कर ली

By Renu Tiwari | Oct 24, 2025

मुंबई के भायखला इलाके में शुक्रवार सुबह 24 वर्षीय एक व्यक्ति ने पूर्व प्रेमिका पर चाकू से हमला करने के बाद, अपना गला काटकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि कालाचौकी में रहने वाले सोनू बराई ने मनीषा यादव (24) पर दिन में करीब 11 बजे हमला किया। यह घटना दोनों के अलग होने के लगभग दो हफ्ते बाद हुई। अधिकारी ने बताया कि मनीषा को हमले में गंभीर चोटें आई हैं और उसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: मीसा भारती का PM पर हमला: बिहार का विकास नहीं, सिर्फ परिवार पर आरोपों की राजनीति करते हैं मोदी

उन्होंने बताया कि बराई को मनीषा के किसी और से संबंध होने का शक था जिसके कारण दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने अपना रिश्ता खत्म कर लिया। उन्होंने बताया कि बराई ने अपनी पूर्व प्रेमिका को शुक्रवार की सुबह मिलने के लिए बुलाया लेकिन अपने साथ एक किचन चाकू भी ले गया था।

अधिकारी ने बताया कि मनीषा जब मौके पर पहुंची तो बराई ने उसपर दो से तीन बार चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि घायल अवस्था में मनीषा अपनी जान बचाने के लिए भागी और एक निजी अस्पताल में घुस गई। हालांकि, अधिकारी ने बताया कि बराई ने मनीषा का पीछा किया और अस्पताल के अंदर प्रवेश कर उस पर वार किया।

 

इसे भी पढ़ें: मुकेश सहनी का BJP पर सीधा वार: अल्पसंख्यक हमारे साथ, ‘इंडिया’ गठबंधन एकजुट होकर लड़ेगा रोजगार पर चुनाव

 

वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन बराई के गुस्से में और हथियारबंद होने की वजह से वे ज़्यादा कुछ नहीं कर सके। अधिकारी ने बताया कि इस बीच बराई ने अपना गला काट लिया और अत्यधिक खून बहने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल मनीषा को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का विमान भारत जाते समय दुनिया का सबसे ज़्यादा ट्रैक किया जाने वाला विमान था

Shikhar Dhawan Birthday: वो गब्बर जिसने टेस्ट डेब्यू में मचाया था तहलका, जानें शिखर धवन के करियर के अनसुने किस्से

Parliament Winter Session Day 5 Live Updates: लोकसभा में स्वास्थ्य, राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक पर आगे विचार और पारित करने की कार्यवाही शुरू

छत्तीसगढ़ : हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती