By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2025
बिहार से साधु का वेश धारण करके आए एक व्यक्ति ने दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके में अलग रह रही अपनी पत्नी की हथौड़े से हमला करके कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
डीसीपी ने कहा, आरोपी पत्नी से लगभग 10 साल तक अलग रहने के बाद एक अगस्त को बिहार के मुंगेर जिले में स्थित अपने पैतृक गांव से दिल्ली आया था। उसने कथित तौर पर अपने परिवार के सदस्यों को गुमराह करने और घर में घुसने के लिए साधु का वेश धारण कर रखा था।
उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा की निरंतर घटनाओं के कारण किरण पिछले 10 वर्ष से अपने पति से अलग रह रही थी। अधिकारी ने बताया कि वह बेटे दुर्गेश, बहू कमल झा और पोती के साथ नेब सराय में रहती थीं।