Mumbai Rain Update | मुंबई में मानसून की धमाकेदार दस्तक! रातभर भारी बारिश के बाद 'ओरेंज अलर्ट' जारी

By रेनू तिवारी | Jun 24, 2026

मुंबईवासियों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अपनी सामान्य तिथि से 13 दिन की देरी से मंगलवार को मुंबई में दस्तक दे दी। मानसून के आगमन के साथ ही मुंबई, ठाणे और पालघर में रातभर मूसलाधार बारिश हुई। भारी बारिश को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने क्षेत्र में अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि रातभर बारिश के बीच शहर के सभी प्रमुख उपमार्ग खुले रहे और यातायात भी काफी हद तक सुचारू रहा।

मौसम विभाग ने बुधवार तड़के चार बजे मुंबई और पालघर के लिए तीन घंटे का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया था। विभाग ने इस दौरान गरज के साथ बारिश होने, बिजली गिरने, अत्यधिक तेज बारिश होने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी थी। विभाग ने बाद में सुबह सात बजे ‘अलर्ट’ का स्तर कम करके अगले तीन घंटे के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया। मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर और सिंधुदुर्ग जिलों में मध्यम से तेज बारिश का अनुमान जताया गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी सामान्य आगमन तिथि से 13 दिन की देरी से मंगलवार को मुंबई पहुंचा जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली।

इसे भी पढ़ें: Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

मुंबई में मानसून सामान्य रूप से 10 जून को आ जाता है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, 2023 में मानसून इससे भी देर से 25 जून को पहुंचा था। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून के आगमन में सबसे अधिक देरी 1974 एवं 1958 में हुई थी और यह 28 जून को मुंबई पहुंचा था।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि रातभर हुई भारी बारिश से सड़क और रेल यातायात फिलहाल प्रभावित नहीं हुआ है तथा शहर के सभी प्रमुख उपमार्ग खुले हैं। अधिकारी ने बताया कि उपनगरीय रेल नेटवर्क पर सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हुईं और बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) की बस सेवाओं के संचालन में कोई बाधा पैदा नहीं हुई।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका