मोती नगर में रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल को पड़ा थप्पड़

By अनुराग गुप्ता | May 04, 2019

नई दिल्ली। आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मोती नगर में रोड शो कर रहे थे इस दौरान उन्हें एक अंजान शख्स ने थप्पड़ जड़ दिया। बता दें कि केजरीवाल गाड़ी के ऊपर खड़े थे इसी बीच एक व्यक्ति गाड़ी में चढ़कर केजरीवाल को थप्पड़ मार देता है। हालांकि अभी तक उस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई। थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है। इस व्यक्ति ने पहले तो केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की और फिर अचानक से थप्पड़ मार दिया।

यह कोई पहली दफां नहीं है जब केजरीवाल को थप्पड़ पड़ा हो इसके पहले साल 2014 में ठीक चुनावों से पहले एक ऑटोवाले ने केजरीवाल को थप्पड़ मारा था। केजरीवाल नयी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से आप के उम्मीदवार बृजेश गोयल के प्रचार अभियान के दौरान मोती नगर इलाके में आयोजित रोड शो हिस्सा ले रहे थे। तभी लाल रंग की टीशर्ट पहने एक युवक ने केजरीवाल की जीप पर चढ़ कर उन्हें चांटा मार दिया। पुलिस के अनुसार इस वारदात को अंजाम देने वाले युवक की पहचान सतीश (33) के रुप में हुयी है। 

प्रमुख खबरें

SEMICON India 2026 में बोले विदेश सचिव Vikram Misri, कोई भी देश अकेले Chip नहीं बनाता

Plain Saree पर स्टाइलिश लुक के लिए बेस्ट हैं ये 4 Frill Sleeves Blouse Designs

Tata Sons की शेयर बाजार में Listing के पक्ष में उतरा Shapoorji Pallonji Group

अपनी पार्टी का इतिहास भी नहीं जानते Rahul Gandhi, TMC Symbol Freeze पर Sudhanshu Trivedi का तीखा तंज