मुंबई के घाटकोपर मेट्रो स्टेशन के पास व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी के उपनगरीय क्षेत्र घाटकोपर में तीन अज्ञात व्यक्तियों ने 40 वर्षीय व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना घाटकोपर में जागृति नगर मेट्रो रेल स्टेशन के नजदीक अपराह्न 11 बजकर 30 मिनट पर हुई।

 

 इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में 51 हजार से ज्यादा किसानों को सूखा राहत के तौर पर दिये गए 21 करोड़ रुपये

उन्होंने बताया कि बबलू दुबे उर्फ छोटी को तीन अज्ञात लोगों ने चाकू घोंपकर मार डाला और घटनास्थल से फरार हो गये। उसे नजदीक स्थित नगर निकाय के अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें: नक्सलियों ने गढ़चिरौली में रविवार को किया ‘बंद’ का आह्वा

उन्होंने बताया कि दुबे पर तिलकनगर, घाटकोपर और पंतनगर पुलिस स्टेशनों में हत्या की कोशिश सहित कम से कम चार आपराधिक मामले दर्ज थे।  उन्होंने बताया कि घाटकोपर स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया लगता है कि यह हत्या व्यक्तिगत दुश्मनी के चलते हुई। 

 

प्रमुख खबरें

PM Modi पर चुनावी बैन की याचिका पर HC में आज होगी सुनवाई, छह साल रोक लगाने की मांग

Indian Tourism: संपूर्ण भारत दर्शन का देखते हैं सपना तो इस तरह बनाएं प्लान, खर्च हो सकते हैं इतने रुपए

MDH-Everest की मुश्किल अब अमेरिका में भी बढ़ी

Skin Care Tips: स्किन को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है Vitamin C सीरम, जानिए इस्तेमाल का तरीका