दिल्ली के बवाना में दो समूहों के बीच झगड़े के बाद एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2025

दिल्ली के बवाना इलाके में दो समूहों के बीच हुए झगड़े में 29 वर्षीय व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार रात बाहरी-उत्तरी दिल्ली इलाके की जेजे कॉलोनी में हुई।

उन्होंने बताया कि अन्य दो व्यक्तियों 20 वर्षीय तोसीन और 34 वर्षीय निहाल को इलाज के लिए लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल भेज दिया गया। घटना के सिलसिले में नरेला औद्योगिक क्षेत्र में मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ तोसीफ और आरु नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है, जो अब भी फरार है।’’ अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है आपसी रंजिश की वजह से झगड़ा हुआ था। अधिकारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की टीम तैनात की गई हैं।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त