Gaza के समर्थन में चेन्नई में विशाल रैली, CPIM का साथ देने स्टालिन भी पहुंचे

By अभिनय आकाश | Oct 08, 2025

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन आज चेन्नई में सीपीआई(एम) द्वारा आयोजित एक विशाल विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। इस विरोध प्रदर्शन में आयोजकों द्वारा गाजा में नरसंहार की निंदा की गई। दो साल पहले इज़राइल द्वारा सैन्य अभियान शुरू करने के बाद से अब तक 67,000 से ज़्यादा फ़िलिस्तीनी जिनमें 20,000 बच्चे भी मारे जा चुके हैं। के वीरमणि, वाइको, तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सेल्वापेरुंथगई, वीसीके प्रमुख थोल. थिरुमावलवन, टीएमएमके नेता प्रो. जवाहरुल्लाह और वामपंथी दलों के नेताओं सहित वरिष्ठ नेताओं के भी इस प्रदर्शन में शामिल होने की उम्मीद है। कल इज़राइल द्वारा गाजा पर जारी हमले के दो साल पूरे हो गए। 

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु के ईरोड में हाथी ने 60 वर्षीय व्यक्ति को कुचला, मौत

एमके स्टालिन का मुखर रुख

स्टालिन ने हाल के हफ़्तों में इस संकट पर सार्वजनिक रूप से कड़ा रुख अपनाया है। एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए, उन्होंने एक्स पर लिखा कि युद्धग्रस्त क्षेत्र का हर दृश्य दिल दहला देने वाला था। शिशुओं की चीखें, भूख से मरते बच्चों का नज़ारा, अस्पतालों पर बमबारी और संयुक्त राष्ट्र जाँच आयोग द्वारा नरसंहार की घोषणा उस पीड़ा को दर्शाती है जो किसी भी इंसान को कभी नहीं झेलनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Delhi Mangolpuri Market Fire | दिल्ली के मंगोलपुरी में भीषण आग! फर्नीचर बाजार की 6 दुकानें और टेम्पो जलकर खाक

Nightclub बवाल के बाद Ben Stokes का Comeback, Durham टीम से मैदान पर करेंगे वापसी

क्रिकेट मैदान पर बवाल: Vaibhav Suryavanshi मामले में BCCI का No Action, फैसला रेफरी लेंगे

Shubman Gill की विराट कप्तानी, 154 रन बनाकर Sachin-Virat के Elite क्लब में हुए शामिल