Delhi के वसंत कुंज में रईसजादे की बेकाबू मर्सिडीज का कहर, ऑटो स्टैंड पर खड़े तीन लोगों को कुचला

By एकता | Nov 30, 2025

दिल्ली के एक पॉश इलाके वसंत कुंज में कल देर रात एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने एक भयानक हादसा कर दिया। कार ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को कुचल दिया, जिसमें से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कार के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: चीन-बांग्लादेश की चाल पर भारत का माकूल जवाब, 3 नए मिलिट्री बेस के साथ सिलीगुड़ी कॉरिडोर की घेराबंदी

एक की मौत, दो घायल

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उत्तराखंड के चमोली के रहने वाले 23 वर्षीय रोहित को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, 35 और 23 साल के दो अन्य लोग घायल हैं, जिनका इलाज अभी जारी है। ये तीनों लोग एंबियंस मॉल के एक रेस्टोरेंट में काम करते थे और अपने घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: National Herald Case : नई FIR से सोनिया-राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, आपराधिक साजिश के लगे आरोप

ड्राइवर गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि कार के ड्राइवर, 29 वर्षीय शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो करोल बाग का रहने वाला है। शिवम अपनी पत्नी और बड़े भाई के साथ एक शादी समारोह से घर लौट रहा था। पुलिस ने बताया कि मर्सिडीज G63 कार शिवम के दोस्त अभिषेक की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार