मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

By नीरज कुमार दुबे | Jun 16, 2026

नई दिल्ली, 16 जून । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत ने आज प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है।

इसे भी पढ़ें: जी-7 शिखर सम्मेलन में अमेरिका दिखा अलग थलग, दुनिया जता रही मोदी पर भरोसा

सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को आधार बनाकर देश के हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। गरीबों को पक्का मकान, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, बैंकिंग से जुड़ाव, गैस कनेक्शन, शौचालय, पेयजल और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों को सीधा लाभ पहुंचाया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, मुद्रा योजना और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने देश के विकास को नई दिशा दी है। आज भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से आगे बढ़ रहा है और वैश्विक स्तर पर उसकी भूमिका पहले से अधिक मजबूत हुई है।

सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में पश्चिमी दिल्ली में भी केंद्र सरकार के प्रयासों से बड़े पैमाने पर विकास कार्य हुए हैं। क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी, सड़क और परिवहन सुविधाओं, मेट्रो विस्तार, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और जनसुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम किया गया है।

उन्होंने बताया कि पश्चिमी दिल्ली में द्वारका क्षेत्र के विकास, नए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, सड़कों के सुधार, ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार और केंद्र सरकार की योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने का कार्य तेजी से आगे बढ़ा है। दिल्ली में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार, प्रमुख सड़कों और एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी में सुधार से पश्चिमी दिल्ली के लाखों लोगों को लाभ मिला है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली सहित पूरे देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण तेजी से हुआ है। नए एक्सप्रेसवे, बेहतर सड़क नेटवर्क, रेलवे आधुनिकीकरण और डिजिटल सेवाओं ने आम नागरिकों के जीवन को आसान बनाया है।

सांसद ने कहा कि पश्चिमी दिल्ली के नागरिकों की सुविधाओं और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में विकसित भारत के संकल्प के साथ विकास कार्यों को और गति दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष केवल उपलब्धियों का आंकड़ा नहीं, बल्कि करोड़ों देशवासियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की यात्रा है, जो भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ा रही है।

प्रमुख खबरें

Golf Course Road Hit-and-Run: गुरुग्राम कोर्ट ने आरोपी Kalyan Bainsla को 2 दिन की रिमांड पर भेजा

UPI Payment Charges और UPI New Rules सामने आते ही जनता खुश, Modi Hai To Sab Mumkin Hai

Telangana में Semiconductor उद्योग लगाएगा Singapore, CM Revanth Reddy से मिले प्रतिनिधि

आखिर क्या हुआ था Isha Rikhi और Badshah के रिश्ते में? बिग बॉस 20 में हुआ खुलासा