By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2022
समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले में एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक दंपती को गिरफ्तार किया है। इस वीडियो में उनकी नाबालिग बेटी ने उनपर यौन शोषण करने और अवैध शराब के धंधे में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। रोसरा के उप संभागीय पुलिस अधिकारी शहरयार खान के अनुसार, वीडियो का स्वत: संज्ञान लेते हुए एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
लड़की ने वीडियो में कहा है कि वह इस समय अपने नाना-नानी के यहां दरभंगा में है। उसने अपने पिता और एक चाचा पर बलात्कार का आरोप लगाया है। लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके माता-पिता शराब के व्यापार में शामिल थे और वे उसे अपने ग्राहकों के सामने उसे पेश करते थे। खान ने कहा कि मामले की जांच जारी है।