देश में मंकीपॉक्स ने दी दस्तक, केरल में सामने आया पहला मरीज, UAE से लौटे व्यक्ति में संक्रमण की हुई पुष्टि

By अनुराग गुप्ता | Jul 14, 2022

तिरुवनंतपुरम। केरल में मंकीपॉक्स का एक मामला सामने आया है। जिसके बाद हड़कंप मच गया और फिर केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने दिशा निर्देश जारी किए। इसी बीच केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज का बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने बताया कि प्रदेश में मंकीपॉक्स का एक मामला सामने आया है। वह यूएई का एक यात्री है और वो 12 जुलाई को यहां पहुंचा था।

इसे भी पढ़ें: COVID-19 Vaccine Boosters | कोरोना की बूस्टर डोज भी मिलेगी मुफ्त, 15 जुलाई से शुरू होगा अभियान 

वीना जॉर्ज ने कहा कि इसमें घबराने की कोई बात नहीं है। सभी कदम उठाए जा रहे हैं और मरीज स्थिर है। आपको बता दें कि मंकीपॉक्स की रोकथाम और इलाज के लिए एक टीम का गठन किया गया है, जो केरल सरकार की मदद करेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, केरल सरकार की मदद के लिए टीम 15 जुलाई को रवाना होगी।

प्रमुख खबरें

Monsoon Season में सताए मीठे की क्रेविंग? ट्राई करें Chef Sanjeev Kapoor की ये खास Waffle Recipe

अमेरिकी सैनिकों का इंतज़ार कर रहे ईरानी, Donald Trump के Ground Attack प्लान पर तेहरान का आक्रामक पलटवार

Sawan Special Guide: सावन में क्यों शुभ है हरा रंग? Green Bangles के ये डिजाइन्स देंगे आपको रॉयल लुक

Number 5 Numerology: क्या आपकी Birth Date में है Number 5? जानें आपके स्वभाव और Career पर इसका गहरा प्रभाव