सुशांत सिंह राजपूत की मौत के एक महीने बाद अंकिता लोखंडे ने प्यार की याद में किया ये पोस्ट

By रेनू तिवारी | Jul 14, 2020

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन से पूरे देश को झटका लगा है। 34 वर्षीय अभिनेता की 14 जून 2020 को उनके बांद्रा स्थित आवास पर मौत हो गई थी। आज सुशांत के स्वर्गवास को एक महीना हो गया हैं। सुशांत सिंह राजपूत के दुनिया से चले जाने का दुख पूरे देश को है। सुशांत एक दिग्गज अभिनेता थे। उन्होंने बहुत ही कम समय में सफल की सीढ़ियां चढ़ी थी। उनकी फिल्में लोगों को मोटिवेट करती है हारी हुई जिंदगी में जोश भर  देती हैं। 

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की याद में रिया चक्रवर्ती ने अपना WhatsApp DP बदला, तस्वीरे में दोनों साथ खुश दिखे

 सुशांत के निधन के बाद अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने एक महीने बाद अपने इंस्टाग्राम पर पहली बार पोस्ट किया है। अंतिका लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड थी। अंकिता ने एक पूजा की तस्वीर पोस्ट की है जिसमें भगवान के मंदिर का बैकग्राउंड है और सफेद फूलों के बीच एक दिया जला हुई हैं। इस तस्वीर के साथ यह माना जा रहा है कि अंकिता ने ये दिया जलाकर सुशांत सिंह रातपूज की श्रद्धांजलि दी हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सुनकर अंकिता के होश उड़ गये थे वह बेसुध हो गयी थी। अंकिता-सुशांत का रिश्ता काफी मजबूत था। सुशांत के चले जाने से अंकिता को गहरा सदमा लगा हैं।

 

 

अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत ने साथ में पवित्र रिश्ता शो किया था जो सुपरहिट शो था। इस शो के सेट पर ही दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गये थे। दोनों लगभग सात साल तक साथ रहे दोनों की शादी भी होने वीला थी लेकिन कुछ जानबूझ कर फैलाई गलत अफवाहों के कारण दोनों का रिश्ता टूट गया। सुशांत के निधन के बाद अंकिता लोखंडे सुशांत के परिवार से मिलने के लिए सुशांत के बांद्रा वाले घर पर गयी थी। अंकिता अपने करीबी दोस्त संदीप के साथ वहां गयी थी। अंकिता की हालत देख कर आसानी से कहा उनके दुख को पहचाना जा सकता हैं।

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत को याद करके भावुक हुए मुकेश छाबड़ा, दिल को झकझोर के रख देगा उनका ये संदेश

इससे पहले, टेलीविजन अभिनेत्री आरती सिंह ने द टाइम्स ऑफ इंडिया से बात की और अंकिता की स्थिति के बारे में बताया। आरती ने कहा कि उसने अंकिता से संपर्क किया और उससे उसके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। "मैं सुशांत और अंकिता लोखंडे को  बहुत अच्छे से जानती हूं। सुशांत बहुत ही अच्छे थे और बहुत ही प्रेरक भी थे। मैंने अंकिता से बात की है और उससे पूछा है कि क्या वह ठीक है। अंकिता को अभी इस सदमें से बाहर आने में थोड़ा वक्त लगेगा। उसे स्पेस की जरुरत हैं। 

 

प्रमुख खबरें

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल