सुशांत सिंह राजपूत की याद में रिया चक्रवर्ती ने अपना WhatsApp DP बदला, तस्वीर में दोनों साथ खुश दिखे

ff
रेनू तिवारी । Jul 14 2020 11:09AM

रिया ने सुशांत को श्रद्धांजलि देते हुए आज अपनी व्हाट्सऐप डीपी (Display Picture) को बदल लिया है। उन्होंने अपने इस डीपी में सुशांत के साथ अपनी एक तस्वीर लगाई है, जिसमें सुशांत हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया था। सुशांत का यू अचानक दुनिया से चले जाना किसी को समझ नहीं आ रही थी। सुशांत सिंह राजपूत आज से एक महीने पहले 14 जून को अपने बांद्रा वाले घर में मृत मिले थे। एक महीने बाद भी फैंस सुशांत को लगातार मिस कर रहे हैं । फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर  महज 34 साल की उम्र में सुशांत ने ऐसा क्या किया जबकि वह एक सफल एक्टर थे। हर कोई जानना चाहता है कि सुशांत से आखिर मौत को क्यों गले लगाया। मुंबई पुलिस सुशांत के केस की जांच कर रही हैं । पुलिस की थ्यौरी का अनुसार सुशांत ने आत्महत्या की है। सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे। अब यह बात कितनी सही है और कितनी गलत यह जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगी। 

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत को याद करके भावुक हुए मुकेश छाबड़ा, दिल को झकझोर के रख देगा उनका ये संदेश

सुशांत सिंह राजपूत के मामले में उनकी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से भी पूछताछ की। एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सुशांत की काफी करीबी मानी जाती थी। सुसाइड से कुछ दिन पहले ही रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत के घर से अपने घर में शिफ्ट हुई थी। सुशांत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती ने किसी भी सोशल मीडिया पर कोई भी अपडेट नहीं डाली थी। रिया ने सुशांत को श्रद्धांजलि देते हुए आज अपनी व्हाट्सऐप डीपी (Display Picture) को  बदल लिया है। उन्होंने अपने इस डीपी में सुशांत के साथ अपनी एक तस्वीर लगाई है, जिसमें सुशांत हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: सुशांत कभी नहीं चाहते थे कि अंकिता अपने अंदर ये चीजें बदले, सबूत के तौर पर देखिये ये वीडियो

सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस  रिया चक्रवर्ती को भी काफी ट्रोल कर रहे हैं। रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के साथ उनकी नजदीकियों को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़