By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2023
सियोल। दक्षिण कोरिया के एक विमान के उड़ान भरने के दौरान एक यात्री ने शुक्रवार को आपातकालीन द्वार खोल दिया जिससे केबिन के अंदर हवा भर गयी। हालांकि, विमान बाद में सुरक्षित उतर गया। एअरलाइन और सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। परिवहन मंत्रालय ने बताया कि एशियाना एअरलाइंस एअरबस ए321 विमान में सवार कुछ लोगों ने उस व्यक्ति को दरवाजा खोलने से रोकने की कोशिश की लेकिन फिर भी वह आंशिक रूप से खुल गया था। एशियाना एअरलाइंस के अनुसार, विमान 194 यात्रियों के साथ दक्षिणपूर्वी शहर दाएगू से दक्षिणी द्वीप जेजु जा रहा था।