महिला के साथ बलात्कार के आरोप में एक पुलिसकर्मी और उसका दोस्त गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2022

अलीगढ़ (उप्र)। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गोंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पड़ोस के फर्रुखाबाद जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना 20 अप्रैल को हुई थी, जब महिला को उसके गांव के रहने वाले इन दोनों ने उसे गांव के बाहर एक स्थान पर जबरन रोका और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में दो बच्चों की मौत,तीन गंभीर रूप से घायल

उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुई और मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।उन्होंने बताया कि पुलिस रिपोर्ट में जिन दो लोगों का नाम आया है, उनमें कांस्टेबल लखेंद्र सिंह और उसका दोस्त अमित शामिल है।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा