भारत में कोरोना वायरस का कहर जारी, एक दिन में रिकॉर्ड 47,262 नए मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2021

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 47,262 नए मामले सामने आए जो इस साल संक्रमण के एक दिन में आए अब तक के सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही देश में इस वैश्विक महामारी के मामले बढ़कर 1,17,34,058 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को सुबह आठ बजे तक जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार 14वें दिन कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हुई है और अब भी 3,68,457 मरीज संक्रमित हैं जो संक्रमण के कुल मामलों का 3.14 प्रतिशत है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर गिरकर 95.49 प्रतिशत रह गई है। कुल 132 दिनों के बाद एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक मामले दर्ज किए गए। वहीं इस बीमारी से 275 और लोगों ने जान गंवा दी है जो करीब 83 दिनों में इस महामारी से मरने वालों की सर्वाधिक संख्या है। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1,60,441 हो गई है।

इसे भी पढ़ें: भारत का डिजिटल इकोसिस्टम ऐतिहासिक विकास के दौर से गुजर रहा है: संधू

वैश्विक महामारी के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक 23 मार्च तक 23,64,38,861 नमूनों की जांच की जा चुकी है। मंगलवार को 10,25,628 नमूनों की जांच की गई।

प्रमुख खबरें

Ajit Agarkar का Contract रिन्यू नहीं करेगा BCCI, नए Chief Selector के लिए Shortlist तैयार

स्वरा भास्कर से करण पटेल तक... Rise And Fall 2 में दिखेंगे कई बड़े चेहरे, Virender Sehwag संभालेंगे शो की कमान

Aaditya Thackeray पर CBI FIR राजनीतिक साजिश, Uddhav बोले- दिशा सालियन केस में हमारा कोई Role नहीं

UPI MDR व्यवस्था के समर्थन में आई BharatPe, Ashneer Grover के बयान को बताया निजी