सुरक्षा चूक मामले पर बोले सुनील जाखड़, PM मोदी के लिए सुरक्षित मार्ग किया जाना चाहिए था सुनिश्चित

By अनुराग गुप्ता | Jan 05, 2022

नयी दिल्ली। पंजाब में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया। जिसको लेकर पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री को एक सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित किया जाना चाहिए था। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि आज जो हुआ वह स्वीकार्य नहीं है। यह पंजाब के खिलाफ है। फिरोजपुर में भाजपा की रैली को संबोधित करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री के लिए एक सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित किया जाना चाहिए था। इस तरह लोकतंत्र काम करता है। 

प्रधानमंत्री मोदी हवाई रास्ते से भठिंडा पहुंचे थे। यहां से उन्हें हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाना था लेकिन बारिश और खराब रोशनी की वजह से सड़क मार्ग चुना गया। लेकिन राष्ट्रीय शहीद स्मारक से करीब 30 किमी पहले प्रधानमंत्री मोदी का काफिल फ्लाईओवर में फंच गया। जिसकी वजह से उन्हें 15-20 मिनट तक वहीं रहना पड़ा। इसे सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी की रैली को रद्द कर दिया गया। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी भठिंडा वापस लौट गए। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भठिंडा हवाईअड्डे के अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे पर लौटने पर प्रधानमंत्री मोदी ने वहां के अधिकारियों से कहा , अपने मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहना कि मैं भठिंडा हवाई अड्डे तक जिंदा लौट पाया। 

इसे भी पढ़ें: मोदी की सुरक्षा में चूक पर भाजपा बोली- PM से नफरत करती है कांग्रेस, उनकी जान को जोखिम में डाला गया 

भाजपा ने लगाए आरोप

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक की है। प्रधानमंत्री की जान को जोखिम में डाला गया और पंजाब पुलिस मूकदर्शक बनी रही। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से फेल है। पंजाब पुलिस ने रूट क्लीयरेंस दी थी। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि वे लोग प्रधानमंत्री से नफरत करते हैं।

प्रमुख खबरें

Kerala में Operation Toofan बना जनआंदोलन, 30 लाख से अधिक लोग नशा विरोधी अभियान से जुड़े

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस की अर्जी HC भेजी

बढ़ तो रही है मगर बूढ़ी हो रही है भारत की आबादी! Supreme Court के फैसले से देश के सामने उभरी नई चिंता

US Midterm Elections में Republican Party की हार पर Donald Trump ने झाड़ा पल्ला