उप चुनाव में मिली शानदार जीत हमें आने वाले चुनावों में ऊर्जा देगी- विष्णुदत्त शर्मा

By दिनेश शुक्ल | Nov 10, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर प्रदेश की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस विराट जीत का श्रेय पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को जाता है। जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर जो विश्वास व्यक्त किया यह उस विश्वास की जीत है। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार ने 15 वर्षों तक लगातार और पिछले 6 माह में दिन रात गरीबों के लिए जो काम किए है, उसके कारण यह जीत मिली है। उन्होंने कहा कि यह जीत हमें आने वाले चुनाव में ऊर्जा देगी। अब हमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संवेदनशील नेतृत्व में, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर मध्य प्रदेश के विकास का संकल्प लेना है।

इसे भी पढ़ें: शिवराज सिहं चौहान बोले हम वचन देते हैं, जनता ने जो विश्वास जताया जान देकर भी उसे टूटने नहीं देंगे

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बिहार चुनाव में एनडीए को मिली ऐतिहासिक सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को जाता है और उन्हें मैं बधाई देता हूं। इस चुनाव में कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत की और उसी का परिणाम है कि भाजपा को यह विजय मिली है। इसके लिए सभी 28 विधानसभाओं में बूथ स्तर तक काम करने वाले पार्टी कार्यकर्ता बधाई के पात्र है। साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सुश्री उमा भारती, नरेन्द्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुहास भगत, डॉ. नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, भूपेन्द्र सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अथक परिश्रम कर टीम भावना के साथ काम किया। यह जीत पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को समर्पित है।

प्रमुख खबरें

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए