Jammu में आतंकियों पर हुआ करारा प्रहार, सेना ने रियासी में घेरा जंगल

By रितिका कमठान | Jun 12, 2024

जम्मू कश्मीर में आतंकियों के इरादे बेहद बुलंद नजर आ रहे है। एक बार फिर से जम्मू में आतंकियों ने हमला किया है। रियासी और कठुआ के बाद अब आतंकियों ने डोडा में हमले किए है। इस हमले और मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया है। तीन दिन में अंतराल में ये तीसरा आतंकी हमला है। आतंकियों ने डोडा जिले में स्थित सेना के अस्थाई ऑपरेटिंग बेस पर हमला किया। इस हमले की जिम्मेदारी कश्मीर टाइगर नाम के आतंकी समूह ने की है। आतंकियों ने यहां गोलीबारी की, जिसके बाद  सेना ने भी फायरिंग की है। अब आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ जारी है।

 

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने गांव में सुरक्षा घेरा तोड़ने के लिए अंधाधुंध गोलीबारी की थी। अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार शाम को अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट एक गांव पर आतंकवादियों के हमले में एक नागरिक घायल हो गया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया और एक आतंकवादी को मार गिराया। उन्होंने बताया कि एक अन्य आतंकवादी को पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं और ऐसा माना जा रहा है कि छिपा हुआ आतंकवादी सीमा पार से घुसपैठ कर यहां पहुंचा है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक की अगुवाई में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मुठभेड़ वाली जगह पर पहुंचे हैं। पुलिस ने बताया कि सीआरपीएफ की सहायता से उन्होंने इलाके की घेराबंदी कर दी है और घर-घर जाकर तलाशी ली जा रही है। रविवार को रियासी के शिव खोड़ी मंदिर से तीर्थयात्रियों को कटरा ले जा रही बस पर हुए हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किये जाने के बीच ये घटनाएं हुई हैं। दो दिन पहले हुए इस हमले में बस सड़क से गहरी खाई में जा गिरी थी, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी और 41 लोग घायल हुए थे। 

अधिकारियों ने बताया कि डोडा में आतंकवादियों ने मंगलवार देर रात भद्रवाह-पठानकोट मार्ग पर स्थित चतरगला इलाके में 4 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की एक संयुक्त चौकी पर गोलीबारी की, जिसे बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी और कई घंटों तक जारी रही। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स के पांच जवान और एक विशेष पुलिस अधिकारी घायल हुए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को इलाके में भेजा गया है। जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आनंद जैन ने कठुआ के सैदा सुखल गांव में अभियान के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा, दो आतंकवादी जो हाल में (सीमा पार से) घुसपैठ करके आए थे, रात आठ बजे (मंगलवार) के आसपास गांव में दिखाई दिए और एक घर से पानी मांगा। लोग डर गए और जैसे ही सूचना मिली एक पुलिस दल तुरंत गांव में पहुंचा। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने बताया, एक आतंकवादी ने हथगोला फेंकने की कोशिश की, जिसे मुठभेड़ में मार गिराया गया जबकि दूसरा आतंकवादी गांव में छिपा हुआ बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादी के पास से एक एके राइफल और एक बैग बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि आतंकवादी की पहचान और वह किस समूह से जुड़ा था, उसका पता लगाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.

Google के Cloud बिजनेस ने तोड़ा हर रिकॉर्ड, Profit तीन गुना बढ़कर कंपनी की बदली किस्मत