Winter Diet में बाजरा, रागी या ज्वार: ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए कौन सा अनाज सबसे बेहतर

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 29, 2026

सर्दियों के समय खाने-पीने की चीजों का खास ध्यान रखा जाता है। इस मौसम में लोग अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करते हैं, जो स्वाद और शरीर दोनों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ऐसे में ज्वार, बाजरा और रागी जैसे भी मोटे अनाज बेहतरीन ऑप्शन है। आइए आपको इन तीनों अनाजों का पोषक तत्व के बारे में बताते हैं।

बाजरा, रागी या ज्‍वार में से सर्दियों में क्‍या खाएं?

लोगों के मन में यह सवाल जरुर आता है कि ज्वार, बाजरा या रागी किस में सबसे ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं। सर्दियों के समय किन चीजों का सेवन करना सबसे अच्छा माना जाता है। आइए आपको इनके पोषक की तुलना के बारे बताते हैं।

बाजरा: आयरन और प्रोटीन के लिए अच्छा ऑप्शन

विंटर सीजन में हर किसी के घर में बाजरे की रोटी जरुर खाई जाती है। बाजरा में प्रोटीन और आयरन का सोर्स सबसे अधिक पाया जाता है। इन तीनों अनाज की तुलना करें, तो बाजरे में प्रोटीन सबसे अधिक मात्रा में होता है। यह शरीर को काफी गर्म रखता है। इसमें फाइबर भी अच्छी मात्रा में मिलता है।

- बाजरे में मौजूद प्रोटीन, शरीर के लिए जरुरी है।

- इसमें पाए जाने वाला आयरन शरीर में खून बनाने का काम करता है।

- इसमें फाइबर होता है, जो डाइजेशन के लिए एकदम सही है।

रागी: कैल्शियम का है अच्‍छा सोर्स

अगर आपको शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ानी है, तो आप रागी का सेवन कर सकते हैं। कैल्शियम हमारी हड्डियों और दांतों के लिए जरुरी है। इसके अलावा, रागी में फाइबर और आयरन भी होता है। इसको डाइट में शामिल करने के लिए रागी की रोटी और दूसरे पकवान बना सकते हैं। कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए रागी को अपनी डाइट में जरुर शामिल करें।

ज्वार: प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्‍त्रोत

ज्वार में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इमसें प्रोटीन और फाइबर अधिक मात्रा में होता है। वहीं, ज्वार में आयरन और कैल्शियम भी पाया जाता है। लेकिन इनकी मात्रा बाजरे और रागी के तुलना में अलग है।

- असल मं ज्वार में प्रोटीन होता है, जो शरीर के लिए काफी जरुरी है।

- इसमें फाइबर भी मिला होता है, जो पाचन को सही रखता है।

आप ज्वार की रोटी बनाकर रोजाना खा सकते हैं। अपनी डाइट में गेहूं के अलावा कोई दूसरा अनाज भी शामिल कर सकते है।

सर्दियों में कौन-सा मोटा अनाज खाना चाहिए?

अब बात करें, तो सर्दियों में शरीर को गर्माहट और ताकत दोनों देने के लिए बाजरा सबसे बेहतरीन होता है। इसकी तासीर गर्म होती है और यह ठंड से बचाता है। डाइजेशन के लिए यह सही होता है और पेट को आराम देता है, जबकि रागी कैल्शियम और पोषण के लिए काफी अच्छा माना जाता है। सर्दियों में बाजरा का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है।

प्रमुख खबरें

RBI Repo Rate में 0.25 फीसदी बढ़ोतरी के आसार, MPC बैठक में महंगाई पर नजर

UP Assembly Election 2027: Chandrashekhar Azad बोले, सामाजिक परिवर्तन मोर्चा और BJP में होगी सीधी टक्कर

एक Lok Sabha MP करता है 26 लाख लोगों का प्रतिनिधित्व, US से 3.3 गुना ज्यादा

परिसीमन पर MK Stalin से बात करने Chennai पहुंचे Mallikarjun Kharge और राहुल गांधी