PM मोदी के पंजाब दौरे से पहले फिरोजपुर में मिली संदिग्ध वस्तु, एंटी सबोटाज टीम को बुलाया गया

By अनुराग गुप्ता | Aug 23, 2022

चंडीगढ़। पंजाब के फिरोजपुर में मंगलवार को सिटी पुलिस स्टेशन के पास एक संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और एंटी सबोटाज टीम को तत्काल प्रभाव से बुलाया गया। आपको बता दें कि केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने हाल ही में पंजाब पुलिस को इनपुट दिया था कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई चंडीगढ़ और मोहाली को दहलाने की फिराक में है। जिसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए।

PM मोदी का पंजाब दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 24 अगस्त को मोहाली में 'होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र' का उद्घाटन करेंगे। इस अस्पताल को 660 करोड़ रुपए की लागत से टाटा मेमोरियल सेंटर ने तैयार किया है।

प्रमुख खबरें

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video