J&K के बडगाम जिले में मिला संदिग्ध टिफिन, जांच में जुटा बम निरोधक दस्ता

By अनुराग गुप्ता | Aug 02, 2021

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि बडगाम जिले के मागम इलाके में एक संदिग्ध टिफिन बॉक्स मिला है। जिसके तुरंत बाद ही बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। फिलहाल बम निरोधक दस्ता संदिग्ध टिफिन की जांच कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: मारा गया आतंकी मसूद अजहर का रिश्तेदार, कई हमलों का था मास्टरमाइंड 

गौरतलब है कि दो सप्ताह पहले सुरक्षा एजेंसियों ने बडगाम में बड़ी आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था। इस दौरान एक आतंकवादी और उसके चार सहयोगियों को गिरफ्तार करने में सुरक्षा एजेंसियां कामयाब हुईं थीं। वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा बलों ने शोपियां में लश्कर के टॉप कमांडर समेत दो आतंकवादियों को ढेर किया था। 

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह