असम में 2016 से अब तक कुल 3,439 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया है: हिमंत बिस्वा सरमा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2021

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि 2016 से अब तक कुल 3,439 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) और नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोरोलैंड (एनडीएफबी) पर प्रतिबंध है जबकि कामतापुर लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (केएलओ) सक्रिय है। भाजपा विधायक बिस्वजीत फूकन के एक सवाल के जवाब में सरमा ने कहा कि इस साल छह जुलाई तक 1,306 हथियार, 20,722 विभिन्न गोला-बारूद, 89 बम, 599 ग्रेनेड और 121.72 किलोग्राम विस्फोटक जब्त किए गए हैं

इसे भी पढ़ें: मेहुल चोकसी को डोमिनिका हाईकोर्ट से राहत, मेडिकल कंडिशन के आधार पर मिली जमानत

सरमा ने कहा कि बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (बीटीआर) के बाहर के जिलों में ऐसे एनडीएफबी उग्रवादियों के लिए भी इसी तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की योजना बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार वर्तमान में उल्फा (वार्ता समर्थक), कुकी रिवोल्यूशनरी आर्मी (केआरए), यूनाइटेड कुकीगाम डिफेंस आर्मी (यूकेडीए), हमार पीपुल्स कन्वेंशन- डेमोक्रेटिक (एचपीसी-डी), आदिवासी पीपुल्स आर्मी (एपीए) और ऑल आदिवासी नेशनल लिबरेशन आर्मी (एएएनएलए) सहित 11 उग्रवादी संगठनों के साथ बातचीत कर रही है।

प्रमुख खबरें

हूतियों ने पहले F-15 फाइटर जेट को मार गिराया, फिर Video जारी कर पूरी दुनिया को बताया

Disha Salian केस में Uddhav Thackeray ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

अपनी हरकतें सुधारें...अमेरिकी सीनेटर ने चीन को दी नसीहत

UPI MDR Charge: ग्राहकों की जेब नहीं होगी ढीली, Govt की निगरानी में Merchants उठाएंगे पूरा खर्च