केंद्र आवारा गायों को बचाने लिए बना रहा योजना: प्रताप सारंगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2019

भोपाल। केन्द्रीय पशुपालन राज्यमंत्री प्रताप सारंगी ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार आवारा गायों की रक्षा के लिए पूरे देश के लिए एक समान नीति लागू करने की योजना बना रही है। सारंगी शनिवार को 29वें भारतीय पशु चिकित्सा सम्मेलन का उद्घाटन करने के लिए यहां आए थे। इस दौरान सारंगी ने संवाददाताओं से कहा कि केंद्र आवारा गायों को बचाने लिए एक समान नीति लाने की योजना बना रहा है। एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने मध्यप्रदेश में 1,000 आधुनिक गौशालाएं स्थापित करने की राज्य सरकार की घोषणा की सराहना करते हुए कहा कि यह एक स्वागत योग्य प्रयास है।

अयोध्या में राममंदिर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह देश के गौरव का मामला है और इसे  राम जन्मभूमि  पर बनाया जाना चाहिए। सारंगी ने कहा कि बाबर एक विदेशी आक्रमणकारी था, वहाँ कोई मस्जिद नहीं थी (विवादित स्थल पर), केवल एक ढांचा था। सारंगी ने कहा कि गाय हिंदू या मुसलमान नहीं होती। गाय के द्वारा देश का आर्थिक विकास किया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा भगवान राम और गाय के नाम पर राजनीति नहीं करती। इससे पहले मध्यप्रदेश के पशुपालन मंत्री लखन यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा गाय और भगवान राम के नाम पर राजनीति करती है। हालांकि यादव ने अपने संबोधन के दौरान सारंगी की सादगी की प्रशंसा की।

Vikram Lander से संपर्क टूटा मगर Orbiter सही काम कर रहा, पूरा मामला जानने के लिए देखें वीडियो:

प्रमुख खबरें

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया