नेत्रहीन जापानी नाविक ने बिना रूके प्रशांत महासागर की यात्रा पूरी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2019

तोक्यो। एक नेत्रहीन जापानी नाविक ने बिना रूके हुये शनिवार को अपनी प्रशांत यात्रा पूरी की। स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी है। यात्रा पूरा करने के साथ ही यह नाविक विशाल महासागर में जहाज चलाने का रिकॉर्ड बनाने वाला पहला दृष्टिहीन व्यक्ति बन गया है।

कैलिफोर्निया से करीब दो महीने पहले रवाना होने वाले मित्सुहीरो इवामोतो शनिवार सुबह अपनी 12 मीटर (40 फीट) लंबी पाल वाला नौका के साथ फुकुशिमा बंदरगाह पर पहुंचे। सैन डिएगो के 52 वर्षीय नागिरक इवामोतो एक अमेरिकी नाविक डग स्मिथ के साथ 24 फरवरी को अमेरिकी शहर से रवाना हुये थे। स्मिथ ने हवा की दिशाओं से संबंधित तथा अन्य तरह की मौखिक सूचना देकर उनकी मदद की।

इसे भी पढ़ें: दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे को ढूंढने के लिए मशक्कत कर रहे हैं जापान, अमेरिका

यह उनका दूसरा प्रयास था। इससे पहले एक व्हेल से उनकी नौका टकराने और डूब जाने के कारण छह साल पहले उन्हें अपनी यात्रा रोकनी पड़ी थी। करीब 14,000 किलोमीटर (8,700 मील) की दूरी तय कर अपने नाव के साथ फुकुशिमा पहुंचने पर स्वागत करने वाले लोगों से इवामोतो ने कहा की मैं घर पर हूं। धन्यवाद।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद