रोका सेरेमनी के बाद पहली बार आदर जैन ने Wife-To-Be अलेखा आडवाणी के साथ दिए पोज, देखें तस्वीरें

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 24, 2024

आदर जैन और उनकी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी की रोका सेरेमनी शनिवार रात को हुई। बता दें कि, मुंबई में हुए इस कार्यक्रम में उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। रोका सेरेमनी में कपूर परिवार के अन्य सदस्य जैसे कि करीना कपूर, रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर, रणधीर कपूर और बबीता को सेरेमनी वेन्यू पर देखा गया था। 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, आदर को कार से बाहर निकल रहे हैं और उनके परिवार के सदस्य गले लगाकर स्वागत कर रहे हैं। वहीं, आदर ने अपने परिवार के बड़ों का आशीर्वाद लिया। रोका सेरेमनी के लिए आदर और अलेखा एकदम मैचिंग आउटफिट नजर में आए। आदर कुर्ता, जैकेट और ट्राउजर में नजर आएं और अलेखा साड़ी पहनी हुईं है।

करीना, करिश्मा, रणबीर कार्यक्रम में शामिल हुए

रोका सेरेमनी में करीना ने नीले और सुनहरे रंग की साड़ी और मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज पहना था। दूसरी ओर करिश्मा कपूर ने ब्लैक और गोल्डन रंग के सूट को चुना। रणबीर कपूर ने काली टी-शर्ट, मैचिंग ब्लेजर और पैंट चुना। वहीं, नीतू कपूर रोका सेरेमनी में पिंक और गोल्डन सूट में नजर आईं।

आदर और अलेखा का रिलेशनशिप

आदर और अलेखा ने नवंबर 2023 में अपने रिश्ते को पब्लिक किया जब उन्होंने एक साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की। इससे पहले उन्हें करीना कपूर और  सैफ अली खान द्वारा आयोजित दिवाली पार्टी में एक साथ देखा गया था। आपको बता दें कि, आदर इससे पहले तारा सुतारिया के साथ रिलेशनशिप में थे। उन्होंने नवंबर 2023 में आदर के साथ अपने ब्रेकअप की पुष्टि की थी।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।