आपके आधार कार्ड से तो नहीं ले लिया किसी ने लोन, ऐसे करें चेक

By Kusum | Jun 23, 2025

आधार कार्ड आज हर सरकारी और निजी काम के लिए जरूरी दस्तावेज बन चुका है। बैंक से लेकर सिम कार्ड, पेंशन से लेकर हर छोटे बड़े कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। लेकिन इसके साथ एक बड़ा खतरा भी है स्कैम। आजकल आधार कार्ड से जुड़े कई स्कैम सामने आ रहे हैं। कई लोग दूसरों के आधार कार्ड की जानकारी का गलत इस्तेमाल कर फर्जी लोन ले रहे हैं। 

कैसे चेक करें आधार कार्ड से लोन तो नहीं लिया?

सबसे पहले तो CIBIL रिपोर्ट चेक करना। सिबिल या अन्य क्रेडिट ब्यूरो जैसे Experian, CRIF High Mark या Equifax से आप अपना क्रेडिट स्कोर और रिपोर्ट डाउनलोड कर सकते हैं। स्टेप्स- WWW.cibil.com पर जाएं, फ्री CIBIL रिपोर्ट के लिए साइन अप करें, आधार या PAN से लॉगिन करें,अपनी पूरी लोन हिस्ट्री देखें, अगर इसमें ऐसा कोई लोन दिखे तो आपने नहीं लिया है तो तुरंत सतर्क हो जाएं। 

OTP से हो सकता है फ्रॉड

वहीं आधार से जुड़ा कोई भी ट्रांजैक्शन आमतौर पर OTP, फिंगरप्रिंट या फेस ऑर्थेंटिकेशन से होता है, लेकिन कई बार लोग बायोमैट्रिक डाटा का गलत इस्तेमाल करके फर्जी तरीके से लोग ले लेते हैं। साइबर कैफे, दुकानों या लोकल सेंटर पर दिए गए फिंगरप्रिंट कभी-कभी सेव हो जाते हैं, जिनसे फर्जी लोन प्रोसेस कर दिए जाते हैं। 

डाटा रखें सुरक्षित

UIDAI वेबसाइट पर जाकर Biometric Lock/Unlock ऑप्शन को ऑन करें। हर 6 महीने में आधार डाटा को अपडेट करें। कभी भी अपने आधार की कॉपी किसी अनजाने को न दें। सिर्फ Masked Aadhar का ही इस्तेमाल करें। 

वहीं अगर आपके साथ आधार से जुड़ा कोई भी फ्रॉड हो तो UIDAI हेल्पलाइन 1947 पर कॉल करें। या फिर cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। 

प्रमुख खबरें

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद

एक दिन की गिरावट के बाद Dalal Street पर Bull Run, सेंसेक्स 790 अंक उछला।