आदित्य ठाकरे को करारा झटका! मोदी सरकार के रडार पर आया ये फैसला, जानें आखिर मामला क्या है?

By अभिनय आकाश | Jul 25, 2022

शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे की ऐतिहासिक बगावत के बाद पार्टी दो धड़ों में बंटी नजर आ रही है। पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अब कमर कस ली है और आदित्य ठाकरे भी सक्रिय हो गए हैं। शिवसेना और शिंदे गुटों के बीच तकरार भी दिन-ब-दिन तेज होती दिख रही है। इसमें शिंदे-फडणवीस सरकार आने के बाद महाविकास अघाड़ी ठाकरे सरकार के कई फैसलों को निलंबित कर दिया गया है। इसमें प्रशासन को आरे कारशेड समेत करोड़ों का फंड रोकने का निर्देश दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में संभावित कैबिनेट विस्तार से पहले बड़ी खबर, मंत्री पद के लिए 90 करोड़ की डिमांड, 18 करोड़ एडवांस, क्राइम ब्रांच ने 4 आरोपियों को पकड़ा

ऐसे में अब महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों में चिंता का माहौल है। कर्मचारियों और अधिकारियों ने यह उम्मीद जताई है कि बोर्ड के प्रबंधन को लेकर कुछ नए सुझाव और उपाय हों तो अच्छा होगा, लेकिन बोर्ड बदनामी का मालिक न बने। कहा जाता है कि केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र प्रदूषण बोर्ड के मामलों का ऑडिट भी शुरू कर दिया है। पहले चरण में मुख्यालय के साथ नागपुर कार्यालय भी शामिल है। उसके बाद खाता प्रमुख को चरणबद्ध तरीके से अन्य विभागीय कार्यालयों का ऑडिट करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा