आम आदमी पार्टी ने गोवा चुनाव के लिये उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2022

पणजी। आम आदमी पार्टी (आप) ने गोवा के आगामी विधानसभा चुनाव के लिये शुक्रवार को अपने 10 उम्मीदवारोंकी पहली सूची जारी की, जिसमें भाजपा के पूर्व मंत्री महादेव नाइक तथा एलिना सल्दान्हा और वकील-राजनीतिक नेता अमित पालेकर का नाम शामिल है। पार्टी की गोवा प्रभारी आतिशी ने इन 10 उम्मीदवारों की सूची को मंजूरी दी, जो उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा जिलों की अलग-अलग सीटों से चुनाव लड़ेंगे। आप गोवा चुनाव के लिये उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने वाली दूसरी पार्टी बन गई है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के रजौरी में साथ रहने वाले ने व्यक्ति की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

आप नेता सत्यविजय नाइक वालपोई से किस्मत आजमाएंगे। पहले महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) में रहे प्रेमानंद नानोस्कर दाबोलिम से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं। भाजपा के पूर्व मंत्री सलदान्हा कोर्टालिम सीट से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व गोवा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिमा कूटिन्हो नवेलिम से आप उम्मीदवार हैं। आम आदमी पार्टी ने गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक