Aamir Khan ने मुंबई के पाली हिल में लगभग 10 करोड़ रुपये में अपार्टमेंट खरीदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2024

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने मुंबई के बांद्रा पश्चिम में पाली हिल्स की एक आलीशान आवासीय इमारत में लगभग 10 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट खरीदा है। रियल एस्टेट परामर्श कंपनी स्क्वायरयार्ड्स.कॉम को मिले संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों के अनुसार, खान ने मुंबई के बांद्रा उपनगर में अपने नाम पर एक आवासीय संपत्ति का हस्तांतरण किया है।

यह संपत्ति बेला विस्टा अपार्टमेंट्स में स्थित है, जो पाली हिल्स क्षेत्र में स्थित एक उच्चस्तरीय आवासीय इमारत है। पाली हिल्स मुंबई के सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय आवासीय क्षेत्रों में से एक है। अपने शांत वातावरण और हरे-भरे परिदृश्यों के लिए जाना जाने वाला पाली हिल्स शहर की हलचल से बिल्कुल अलग है।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश