आमिर खान ने अपनी को-स्टार के साथ कर लिया है तीसरा निकाह? सोशल मीडिया पर वायरल हुईं रिसेप्शन की तस्वीरें

By प्रिया मिश्रा | Mar 07, 2022

एक्टर आमिर खान, बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर हैं। आमिर खान कभी अपनी फिल्मों, तो कभी अपनी निजी ज़िन्दगी के कारण सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। कुछ दिनों पहले तक, आमिर अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से तलाक को लेकर सुर्ख़ियों में थे। बताया जा रहा था कि किरण राव से अलग होने के बाद आमिर खान तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक, आमिर जल्द ही फातिमा सना शेख से शादी करने वाले हैं। हाल ही में आमिर और सना की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसके बाद यह दावा किया जा रहा है कि आमिर खान ने सना शेख के साथ शादी कर ली है। कहा जा रहा है कि ये तस्वीरें दोनों के रिसेप्शन की हैं। 

इसे भी पढ़ें: जब पार्टी में इतनी बोल्ड ड्रेस पहनकर पहुंचीं श्वेता नंदा, कटरीना कैफ को छोड़कर उन्हें देखने लगे थे लोग

बता दें कि फातिमा सना शेख एक मशहूर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने दंगल फिल्म में आमिर खान की बेटी का किरदार निभाया है। दोनों को काफी बार साथ में स्पॉट किया गया है, जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि दोनों जल्द करने वाले हैं। गौरतलब है कि पिछले साल जुलाई में, आमिर और किरण ने अपने तलाक की घोषणा करने के लिए एक संयुक्त बयान जारी किया था। शादी के 15 साल बाद दोनों अलग हो गए। हालाँकि, तलाक के बाद भी दोनों अपने बेटे आज़ाद की परवरिश में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।

प्रमुख खबरें

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा