मिर्जापुर फेम एक्टर अली फजल ने आमिर खान की तरीफ में कहा कुछ ऐसा...

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2019

मुम्बई। फिल्म ‘3 इडियट’ से अपने फिल्मी करियर का आगाज करने वाले अली फजल का कहना है कि आमिर खान की ज्ञान हासिल करने की ललक फिल्मी सफर में हमेशा उनके साथ रही है। अली ने 2009 में आई राजकुमार हिरानी की फिल्म में काम करने के अनुभव पर कहा कि उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला।अली ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘मैं हमेशा आमिर को देखता था। दृश्यों के बीच में हम शतरंज खेलते थे और किताबे पढ़ते थे। वे सब किसी कारण से अब तक मेरे साथ है।

ज्ञान हासिल करने की उनकी ललक.. उस स्तर की थी कि वह सब समझने की कोशिश करते थे और उसके बावजूद कहते थे, ‘मैंने ज्यादा कुछ नहीं सीखा है’ ।’’ अभिनेता ने कहा कि वह खुश हैं कि करियर की शुरुआत में ही उन्हें यह एहसास हो गया कि एक कलाकार कभी संतुष्ट नहीं हो सकता। अभिनेता की आने वाली फिल्म तिग्मांशु धूलिया की ‘मिलान टॉकीज’ है, जो 15 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह