60 उम्र में आमिर खान ने गर्लफ्रेंड बनाई, 18 महीने तक गौरी को छिपाकर रखा रिश्ता, बोले- मेरे घर...

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 18, 2025

इस समय बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट कहा जाने वाले आमिर खान काफी सुर्खियों में है। दरअसल, आमिर खान ने अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी को मीडिया से मिलवा चुके हैं। आमिर ने अपने बर्थडे पर उन्होंने मीडिया इंटरैक्शन रखा था। इस दौरान एक्टर ने अपने डेटिंग लेकर कुछ खुलासे किए। आमिर ने बताया कि गौरी से डेटिंग बीते 18 महीने शुरु हुई थी। वैसे तो यह खबर फरवरी में सामने आई थी कि आमिर खान के जीवन में किसी की एंट्री हो चुकी है। तब आमिर इस बात को छुपाकर रखा था। अब एक्टर ने बताया कि अपने छिपाने में कैसे कामयाब हुए।

जब आमिर खान से रीना दत्ता का तलाक हुआ तो उनके फैंस को काफी झटका लगा था। इसके बाद किरण राव से तलाक भी शॉकिंग था। एक्टर का तलाक किरण से साल 2021 में हुआ था। अब आमिर खान की जिंदगी में फिर से लेडी की एंट्री हुई है जिनका नाम गौरी स्प्रैट है। 13 मार्च को मुंबई के ताज होटल में आमिर ने जन्मदिन सेलिब्रेट किया और मीडिया इंटरैक्शन भी रखा। मीडिया से बातचीत के दौरान मजाक में कहा, देखा कुछ भी पता नहीं चलने दिया मैंने तुम लोगों को।

किस तरह से छिपाया रिश्ता

आमिर आगे बताया कि उन्होंने रिलेशनशिप कैसे छिपाया। बोले, 'मेरे घर पर फोकस कम है, आप लोग मिस कर देते हो।' आमिर ने बताया कि वह अपना रिश्ता कैसे छिपा पाए। वह बोले, एकतो वह बंगलुरु में रहती है या कुछ वक्त पहले तक वहां रही हैं। मैं उनसे मिलने के लिए खुद चला जाता था और वहां मीडिया की ताकझांक कम है। इसलिए भी लोगों का ध्यान नहीं दिया। 

प्रमुख खबरें

Delhi High Court: गैर BS-6 बाहरी वाहनों के दिल्ली प्रवेश प्रतिबंध पर रोक से इनकार

Next Generation Corvette से लैस होगी Indian Navy, ₹53,866 करोड़ की डील से मिलेगा रोजगार

Muzaffarpur में PNG पाइपलाइन फटने से धमाका, 1 की मौत और 6 घायल

सुबह थकान और पेट फूलना Fatty Liver Disease का शुरुआती संकेत, न करें नजरअंदाज