Bollywood Wrap Up | 61 की उम्र में Aamir Khan करेंगे तीसरी शादी! Janhvi Kapoor ने तिरुपति में टेका मत्था

By रेनू तिवारी | Jun 04, 2026

बॉलीवुड के गलियारों से आज कई बड़ी और चौंकाने वाली खबरें सामने आ रही हैं, जिसने सोशल मीडिया से लेकर सिनेमा जगत तक हलचल मचा दी है। एक तरफ जहां 61 वर्षीय सुपरस्टार आमिर खान द्वारा गौरी स्प्रैट संग आगामी 5 जुलाई को तीसरी शादी करने की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया है, वहीं अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पेद्दी' (Peddi) की ग्लोबल रिलीज और उसकी सफलता के लिए आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में 3550 सीढ़ियां चढ़कर मन्नत पूरी करती नजर आईं। इसके साथ ही, 'डॉन 3' विवाद के बीच अभिनेता रणवीर सिंह को CINTAA का बड़ा साथ मिला है और उनके खिलाफ 'नॉन को-ऑपरेशन' का आदेश वापस ले लिया गया है। दूसरी ओर, दिग्गज फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी के निधन से जहां पूरी इंडस्ट्री शोक में डूबी है, वहीं ओटीटी लवर्स के लिए 'ग्राम चिकित्सालय 2' की रिलीज डेट के ऐलान ने उत्साह को और बढ़ा दिया है।

जाह्नवी कपूर ने 'पेद्दी' के लिए मन्नत मांगी, 3550 सीढ़ियां चढ़कर पहुंचीं तिरुपति

जाह्नवी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पेद्दी' (Peddi) ग्लोबली रिलीज हो चुकी है

फिल्म की सफलता के लिए दुआ मांगने जाह्नवी कपूर आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर पहुंचीं

उन्होंने पारंपरिक तरीके से 3550 सीढ़ियां चढ़कर अपनी मन्नत पूरी की, 

जिसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं

....................................................................................................................

आमिर खान करने जा रहे हैं तीसरी शादी!

61 वर्षीय सुपरस्टार आमिर खान को लेकर एक

 बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान 47 साल की गौरी स्प्रैट

 के साथ अपनी तीसरी शादी करने जा रहे हैं। दोनों आगामी 5 जुलाई को 

कोर्ट मैरिज के जरिए अपने रिश्ते को आधिकारिक नाम देंगे

इस शादी में केवल परिवार और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे 

....................................................................................................................

रणवीर सिंह को मिला CINTAA का साथ, 'नॉन को-ऑपरेशन' का आदेश वापस

'डॉन 3' को लेकर चल रहे विवाद के बीच फिल्म फेडरेशन 

ने रणवीर सिंह के खिलाफ जारी किया गया 'नॉन को-ऑपरेशन' 

का आदेश वापस ले लिया है। इसी बीच, CINTAA की जनरल सेक्रेटरी और

 अभिनेत्री उपासना सिंह ने रणवीर का खुलकर समर्थन किया है

उन्होंने रणवीर की आने वाली फिल्म 'धुरंधर' की तारीफ करते हुए 

कहा कि वे इस मुश्किल समय में इंडस्ट्री को उबारने का दम रखते हैं

....................................................................................................................

पहलाज निहलानी का निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड

सेंसर बोर्ड (CBFC) के पूर्व चेयरमैन और दिग्गज फिल्म निर्माता 

पहलाज निहलानी का मुंबई के नानावती अस्पताल में निधन हो गया है

वह 76 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। 

उन्होंने अपने दौर में गोविंदा और चंकी पांडे जैसे सितारों को पहला ब्रेक दिया था

....................................................................................................................

'पंचायत' से पहले ही 'ग्राम चिकित्सालय' के नए सीजन की रिलीज का ऐलान

ग्राम चिकित्सालय' सीजन 2 अब 23 जून को रिलीज के लिए तैयार है

ग्राम चिकित्सालय में  अमोल पाराशर, आकाश मखीजा, आनंदेश्वर द्विवेदी

विनय पाठक, आकांक्षा रंजन कपूर और गरिमा विक्रांत सिंह  

फिर से अपने-अपने किरदारों में नजर आने वाले हैं, जबकि इस 

सीजन में दिनेश लाल यादव ने भी एक अहम किरदार निभाया है।

 ....................................................................................................................

 Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi 

प्रमुख खबरें

Russian Army में भर्ती न हों भारतीय नागरिक, Ministry of External Affairs ने जारी की एडवाइजरी

Allahabad High Court का निर्देश, पुलिस थानों में 24 घंटे चालू रहने चाहिए CCTV कैमरे

Delhi में सबसे गोल-मटोल कुत्ते के खिताब के लिए Gola और Gugu के बीच फाइनल मुकाबला

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार: AAP ने मंत्री Parvesh Verma के खिलाफ ACB में दर्ज कराई शिकायत