आमिर खान ने इस लड़की के प्यार में पार कर दी थीं सारी हदें... लिखा था अपने खून से खत

By रेनू तिवारी | Jul 04, 2019

मेरी सामने वाली खिड़की में एक चांद का टुकड़ा रहता... अफसोस ये है कि वो हम से कुछ उखड़ा उखड़ा रहता है... किशोर दा का ये गीत बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट कहे जानें वाले आमिर खान की जिंदगी के कुछ पलों पर एक दम परफेक्ट बैठता है। अब आप पूछेंगे कैसे? तो जनाब हम आपको बता दें कि आमिर खान का पहला प्यार उनकी सामने वाली खिड़की में ही रहता था। साथ ही आमिर खान का घंटों अपनी खिड़की पर खड़े रहकर अपने प्यार को निहारना, सामने वाली खिड़की वाले शख्स को रास नहीं आता था।

एक दिन आमिर के प्यार की इम्तिहाँ हद से पार हो गई। आमिर ने रीना से इजहार ए मोहब्बत करने का ऐलान कर लिया... और लिख दी अपने खून से मोहब्बत की कहानी... रीना के लिए आमिर ने अपने खून से जो लेटर लिखा उसे देख कर रीना ने आमिर को खूब डांटा। लेकिन आमिर ने शायद अपने प्यार की लो रीना के दिल में भी जला दी थी। रीना भी देखते ही देखते आमिर को चाहने लगी। 

साल 1986 में रीना और आमिर मे अपने रिश्ते को पति-पत्नी का नाम दे दिया दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली। शादी गुपचुप इस लिए रखी गई क्योंकि आमिर और रीना का मजहब अलग था परिवार दोनों के रिश्ते को कभी कबूल नहीं करता। शादी के कुछ सालों बाद परिवार भी मान गया। आमिर और रीना भी खुशहाल जिंदगी में आगे बढ गये इन दोनों के दो बच्चे हैं बेटा जुनैद खान और बेटी इकरा।

लेकिन आपने वो  मिर्जा गालिब की वो शायरी तो सुनी होगी कि 'इश्क़ पर ज़ोर नहीं है ये वो आतिश 'ग़ालिब' कि लगाए न लगे और बुझाए न बने'... प्यार का मौसम निकल गया। एक ही घर में दो प्यार करने वाले सालों बाद अंजान हो गये। आमिर जल्द को किसी और से प्यार हो गया था। आमिर ने 2002 में रीना से अलग होने का फैसला कर लिया। तलाक के बाद अपने एक बयान में आमिर खान ने कहा कि तलाक रीना और उनके लिए बेहद परेशान करने वाला था और उन्होंने इस स्थिति से बेहतर तरीके से निपटने की कोशिश की। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि अब भी उनके मन में रीना को लेकर इज्जत बिल्कुल कम नहीं हुई है। इसके बाद साल 2005 में उन्होंने किरण राव के साथ शादी कर ली थी।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में JSSC छात्रों का प्रदर्शन तेज, सरकार से बातचीत बेनतीजा होने के बाद आज विधानसभा की ओर मार्च

Sawan Tradition: सावन में बेटियों का घर आना क्यों माना जाता है सौभाग्य? जानिए सोलह श्रृंगार और Gifts का महत्व

Health Tips: क्या आपकी कमर से पैरों तक होती है झनझनाहट? जानें Nerve Compression के लक्षण और इलाज

Sawan Pradosh Vrat 2026: सोम प्रदोष व्रत पर शिवलिंग पूजा का महत्व, जानें Puja Timing और शुभ मुहूर्त